Fri, Nov 20, 2026 | 1:04 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › Devuthani Ekadashi 2026: भद्रा...
SPIRITUAL

Devuthani Ekadashi 2026: भद्रा के बीच जानें शुभ मुहूर्त

S
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा का महत्व। • Source: Hindustan
Source : Aaj Tak

मुख्य बिंदु

  • Devuthani Ekadashi 2026: भद्रा के बीच जानें शुभ मुहूर्त पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Devuthani Ekadashi 2026: शाम को भद्रा, जानें पूजा का समय

आज 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। हालांकि, इस बार देवउठनी एकादशी पर भद्रा का साया भी रहने वाला है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में सवाल है कि भगवान विष्णु को जगाने और पूजा करने के लिए सबसे शुभ समय कौन-सा रहेगा।

देवउठनी एकादशी 2026 की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो चुकी है। यह तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।उदयकाल की तिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

देवउठनी एकादशी पर कब लगेगी भद्रा?

पंचांग के अनुसार, 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन शाम 7 बजे से भद्रा शुरू होगी, जो 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।इस बार चंद्रमा मीन राशि में स्थित होने के कारण भद्रा का प्रभाव पृथ्वी लोक पर माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ या मीन राशि में होता है, तब भद्रा पृथ्वी लोक पर रहती है।इसी वजह से इस दिन पूजा और भगवान विष्णु के जागरण के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना जा रहा है।

देवउठनी एकादशी 2026 पूजा के शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर पूजा-पाठ और भगवान विष्णु को जगाने के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इनमें अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त शामिल हैं।


अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 बजे से 2:35 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:26 बजे से 5:52 बजे तक।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अभिजीत और विजय मुहूर्त पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ माने जाते हैं। वहीं, भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाने के लिए गोधूलि मुहूर्त को विशेष महत्व दिया जाता है।

देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु के जागरण का पर्व माना जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है।चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त होता है।इसी के साथ विवाह समारोहों और अन्य शुभ आयोजनों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाता है। यही वजह है कि देवउठनी एकादशी को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

देवउठनी एकादशी पर कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा?

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर को स्वच्छ करके उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।पूजा के दौरान भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं और तिलक लगाकर फूल अर्पित करें। इस दिन पीले फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके बाद मौसमी फल और मिठाई का भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें।पूजा के समय दीपक जलाएं और शंख तथा घंटी बजाकर भगवान विष्णु के जागरण की प्रार्थना करें। श्रद्धालु इस दौरान भजन-कीर्तन भी कर सकते हैं। अंत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करें।देवउठनी एकादशी का पर्व भगवान विष्णु के जागरण और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन पूजा और व्रत के साथ धार्मिक नियमों का पालन करने का विशेष महत्व है।

TAGS: DevuthaniEkadashi2026 DevUthaniEkadashi Ekadashi VishnuPuja BhadraKaal
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 20 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account