मुख्य बिंदु
- Panchayat Season 5: 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
- सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
- ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
- नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।
Panchayat Season 5: 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन, फैंस को मिली खुशखबरी !
Panchayat Season 5: वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने इसके पांचवें सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। नया सीजन 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। कुछ दिन पहले मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को निराश कर दिया था कि पंचायत का अगला सीजन इस साल नहीं आएगा। हालांकि, अब रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
पंचायत सीजन 5 का नया पोस्टर हुआ रिलीज
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पंचायत सीजन 5 का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्टर में फुलेरा गांव का पंचायत ऑफिस नजर आ रहा है। इसके ऊपर बनराकस, क्रांति देवी, प्रधान जी, मंजू देवी और रिंकी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अभिषेक सर और विकास जमीन पर गिरे हुए नजर आते हैं।पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए सीजन में फुलेरा गांव में एक बार फिर खूब हंगामा देखने को मिलने वाला है। हालांकि, कहानी में क्या नया मोड़ आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आएगा पंचायत
मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "थोड़ी तकरार, थोड़ा प्यार रहेगा, फुलेरा में आपका इंतजार रहेगा। प्राइम पर आएगा पंचायत, नया सीजन, दिसंबर 3।"इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इसी खुशी में एक-एक कप चाय हो जाए। वहीं, दूसरे यूजर ने पंचायत के चर्चित डायलॉग और मीटिंग वाले अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।एक अन्य फैन ने लिखा कि अगर पुराने प्रधान जी होते तो सीजन आज ही रिलीज हो जाता। कुछ यूजर्स ने भूषण को हटाने की मांग भी मजाकिया अंदाज में की। कुल मिलाकर रिलीज डेट सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
पहले मेकर्स ने दिया था रिलीज नहीं होने का झटका
दरअसल, कुछ दिन पहले पंचायत के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें बताया गया था कि पंचायत का अगला सीजन इस साल रिलीज नहीं होगा। पोस्ट की दूसरी स्लाइड में बनराकस की तस्वीर दिखाई गई थी। इसके साथ कैप्शन लिखा था, "बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है।"इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी निराश हो गए थे। कई लोगों ने कमेंट करके मेकर्स से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। किसी ने इसे खराब व्यवस्था बताया तो किसी ने मजाक में कहा कि मेकर्स शूटिंग और शेड्यूलिंग करते रहेंगे।
एक करोड़ हार से जुड़ा था रिलीज डेट का ऐलान
मेकर्स ने फैंस के साथ एक खास गेम भी शुरू किया था। इसके लिए panchayatdate.com नाम की वेबसाइट पर एक ऑनलाइन एक्टिविटी रखी गई थी। इसमें फैंस को बनराकस को फूलों की माला पहनानी थी। शर्त रखी गई थी कि अगर बनराकस को एक करोड़ हार मिल जाते हैं, तो रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।इस गेम में फैंस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों की भारी भागीदारी के कारण वेबसाइट क्रैश भी हो गई थी। इसके बाद मेकर्स ने बनराकस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस को प्यार देने के लिए धन्यवाद कहते नजर आए। उन्होंने बताया कि अगले दिन पंचायत की रिलीज डेट का खुलासा किया जाएगा।
साल 2020 में शुरू हुई थी पंचायत की कहानी
पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद सीरीज के अगले सीजन भी दर्शकों को पसंद आए। कहानी उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जो गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करता है।गांव की राजनीति, छोटे-छोटे विवाद, मजेदार बातचीत और किरदारों की शानदार कॉमेडी इस सीरीज की खास पहचान बन चुके हैं।
पंचायत सीजन 5 की स्टार कास्ट
सीरीज के प्रमुख कलाकारों में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा शामिल हैं।अब दर्शकों को 3 दिसंबर का इंतजार है, जब एक बार फिर फुलेरा गांव के किरदार नए किस्सों और हंगामे के साथ लौटेंगे।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें