Thu, Nov 19, 2026 | 3:00 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › Dev Uthani Ekadashi 2026: 'उठो �...
SPIRITUAL

Dev Uthani Ekadashi 2026: 'उठो देव बैठो देव' गीत का महत्व

S
Dev Uthani Ekadashi 2026: 'उठो देव बैठो देव' गीत का महत्व • Source: TMINS
Source : Jagran

मुख्य बिंदु

  • Dev Uthani Ekadashi 2026: 'उठो देव बैठो देव' गीत का महत्व पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Dev Uthani Ekadashi: 'उठो देव बैठो देव' गीत गाकर क्यों जगाए जाते हैं भगवान विष्णु? जानें परंपरा

Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु को जगाने के लिए विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। कई जगहों पर महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाकर भगवान को निद्रा से जगाती हैं। इनमें सबसे प्रचलित गीत है- 'उठो देव बैठो देव...'। आइए जानते हैं इस गीत का महत्व और इससे जुड़ी खास परंपराएं।

'उठो देव बैठो देव' गीत गाकर क्यों जगाए जाते हैं भगवान?

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जागते हैं। इसी खुशी में घरों और मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। महिलाएं पूजा के समय थाली या परात बजाते हुए पारंपरिक लोकगीत गाती हैं। इस गीत के माध्यम से भगवान विष्णु से जागने और संसार का कल्याण करने की प्रार्थना की जाती है। इस लोकगीत के बोल अलग-अलग क्षेत्रों में थोड़े बदल सकते हैं। एक प्रचलित गीत इस प्रकार है- 'उठो देव बैठो देव, पाटकली चटकाओ देव। आषाढ़ में सोए देव, कार्तिक में जागे देव...' इस गीत को गाने के पीछे भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा और भक्ति की भावना जुड़ी हुई है।

भगवान विष्णु को जगाने का खास मंत्र

देवउठनी एकादशी पर लोकगीत के साथ भगवान विष्णु को जगाने के लिए विशेष मंत्र का जाप भी किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र के उच्चारण से भगवान विष्णु का आह्वान किया जाता है। मंत्र: 'उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते। त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥' मंत्र का अर्थ: हे भगवान गोविंद! उठिए और अपनी निद्रा का त्याग कीजिए। हे जगत के स्वामी, आपके सोने से पूरा संसार निद्रा में रहता है। इसलिए अब जागकर संसार का कल्याण कीजिए। इस मंत्र का जाप करते हुए भक्त भगवान विष्णु से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

देवउठनी एकादशी पर कैसे की जाती है पूजा?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। घर के मंदिर और आंगन को साफ करके सजाया जाता है। कई स्थानों पर भगवान विष्णु के चरणों के प्रतीक बनाए जाते हैं। शाम के समय पूजा के लिए दीपक जलाया जाता है। इसके बाद शंख और घंटियां बजाकर भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा निभाई जाती है। भगवान को फल, मिठाई, गन्ना और मौसमी फलों का भोग लगाया जाता है। कई घरों में महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और भगवान विष्णु से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। श्रद्धालु इस दिन व्रत भी रखते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं।

देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी विवाह?

देवउठनी एकादशी का एक खास आकर्षण तुलसी विवाह भी है। इस दिन कई स्थानों पर माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इस अवसर पर तुलसी के पौधे को सजाया जाता है। पूजा के बाद विवाह की सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं। तुलसी विवाह को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की खुशी से भी जोड़कर देखा जाता है। इसी दिन से हिंदू धर्म में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त शुरू होने की मान्यता है।

देवउठनी एकादशी का क्या है धार्मिक महत्व?

देवउठनी एकादशी को नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। चातुर्मास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम रहता है। भगवान विष्णु के जागने के साथ ही धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की शुरुआत होती है। इसलिए यह पर्व केवल व्रत और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोकगीत, पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक आस्था का भी विशेष स्थान है। 'उठो देव बैठो देव' जैसे पारंपरिक गीत हमारी संस्कृति और लोकपरंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

TAGS: DevUthaniEkadashi UthoDevBaithoDev Ekadashi TulsiVivah LordVishnu
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 19 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account