Wed, Nov 18, 2026 | 6:18 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Grammy 2027: 100 साल पुरा�...
मनोरंजन

Grammy 2027: 100 साल पुराने कृष्ण भजन ने रचा इतिहास

S
Varuvaaiy: 100 साल पुरानी कविता को मिला Grammy नॉमिनेशन • Source: Zoom TV
Source : Aaj Tak

मुख्य बिंदु

  • Grammy 2027: 100 साल पुराने कृष्ण भजन ने रचा इतिहास पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Grammy 2027: 100 साल पुराने कृष्ण भजन ने रचा इतिहास, ब्रिटिश हुकूमत से है खास कनेक्शन !

Grammy 2027: भारतीय संगीत के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक ऐसा तमिल गाना, जिसकी जड़ें करीब 100 साल पुरानी कृष्ण भक्ति कविता से जुड़ी हैं, अब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित म्यूजिक अवॉर्ड्स में अपनी जगह बना चुका है। इस गाने का नाम 'Varuvaaiy' है, जिसे 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। खास बात यह है कि ग्रैमी में नॉमिनेट होने वाला यह पहला तमिल गाना बन गया है। इसकी कहानी सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और ब्रिटिश हुकूमत के दौर से भी जुड़ा है।

कौन हैं Varuvaaiy गाने के सिंगर और कंपोजर?

'Varuvaaiy' को इंडियन-अमेरिकन सिंगर, कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर देवन एकंबरम ने कंपोज किया है। इस गाने में उनके साथ सिंगर सुभिक्षा रंगराजन भी शामिल हैं, जिन्हें सुशा (Susha) के नाम से जाना जाता है।इस गाने में पारंपरिक कर्नाटक संगीत और आधुनिक म्यूजिक का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इसे राग देश पर आधारित किया गया है। देवन और सुशा की आवाज ने एक पुरानी भक्ति कविता को नए अंदाज में पेश किया है।देवन एकंबरम साउथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1999 में एआर रहमान की फिल्म 'कधलर दिनम' से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल समेत कई भाषाओं की फिल्मों में गाने गाए। वह 500 से ज्यादा फिल्मी गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। हालांकि, 'Varuvaaiy' उनके लिए बतौर स्वतंत्र कंपोजर एक खास उपलब्धि बन गया है।

किसने लिखी थी 100 साल पुरानी कृष्ण भक्ति कविता?

'Varuvaaiy' की सबसे खास बात इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। यह गाना तमिल के प्रसिद्ध कवि, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की एक पुरानी कविता पर आधारित है। भारती को महाकवि भारथियार के नाम से भी जाना जाता है।उन्होंने अपनी कविताओं और लेखों के जरिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा की थी। उनकी रचनाओं में देशभक्ति, सामाजिक समानता, आजादी और धार्मिक आस्था जैसे विषय प्रमुखता से दिखाई देते हैं।'Varuvaaiy' मूल रूप से भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक भक्ति कविता है। इसमें कवि कृष्ण को पुकारते हुए उनसे मानव चेतना में आने और बुराइयों को समाप्त करने की प्रार्थना करते हैं। कविता में कृष्ण से जीवन के अंधकार को दूर करने और सही रास्ता दिखाने की गुहार लगाई गई है।

ब्रिटिश हुकूमत से क्या है इस गाने का कनेक्शन?

इस कविता का संबंध ब्रिटिश शासन के दौर से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि सुब्रमण्यम भारती ने इसे अपने फ्रांसीसी शासन वाले पांडिचेरी (अब पुडुचेरी) में निर्वासन के दौरान लिखा था। उस समय ब्रिटिश सरकार के गिरफ्तारी वारंट से बचने के लिए वह वहां चले गए थे।कविता में बुराइयों और राक्षसी शक्तियों को खत्म करने की जो प्रार्थना की गई है, उसे उस दौर के औपनिवेशिक शासन और अन्याय के प्रतीक के रूप में भी समझा जाता है। हालांकि, कविता लिखे जाने की सटीक तारीख स्पष्ट नहीं है।इस तरह भगवान कृष्ण को समर्पित एक पुरानी भक्ति रचना में उस समय के सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों की झलक भी देखने को मिलती है।

Grammy 2027 में किन बड़े कलाकारों से होगी टक्कर?

'Varuvaaiy' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस कैटेगरी में इसके सामने कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के गाने हैं। इनमें शकीरा और बर्ना बॉय का 'Dai Dai', रोसालिया का 'Porcelana' और एंजेलिक किडजो का 'Bando [Orchestral]' शामिल हैं।इसके अलावा 'Una Flor En Cada Estrella' भी इसी कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नामों के बीच एक तमिल स्वतंत्र गाने का पहुंचना भारतीय संगीत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Dhurandhar को नहीं मिला नॉमिनेशन, Varuvaaiy से जगी उम्मीद

ग्रैमी 2027 के नॉमिनेशन में फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के म्यूजिक को जगह नहीं मिली। शाश्वत सचदेव के संगीत को नॉमिनेशन नहीं मिलने के बीच 'Varuvaaiy' ने भारतीय संगीत प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।यह उपलब्धि सिर्फ देवन एकंबरम और सुशा के लिए ही नहीं, बल्कि तमिल संगीत और सुब्रमण्यम भारती की साहित्यिक विरासत के लिए भी खास है। अब सबकी निगाहें फरवरी 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स पर टिकी हैं, जहां इस ऐतिहासिक तमिल गाने के विजेता बनने का फैसला होगा।

TAGS: Grammy2027 Varuvaaiy DevanEkambaram SubramaniaBharati TamilMusic
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 18 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account