Sat, Nov 14, 2026 | 2:13 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Kareena Kapoor Legal Notice: करी�...
मनोरंजन

Kareena Kapoor Legal Notice: करीना को कांग्रेस नेता का नोटिस, पेंडेंट पर विवाद

K
करीना कपूर खान के कुरान की आयतों वाले पेंडेंट पर विवाद, कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस तो हिंदू उत्सव समिति ने किया अभिनेत्री का समर्थन। • Source: Indian Express
Source : ABP News

मुख्य बिंदु

  • Kareena Kapoor Legal Notice: करीना को कांग्रेस नेता का नोटिस, पेंडेंट पर विवाद पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Kareena Kapoor Legal Notice: करीना कपूर को कांग्रेस नेता ने भेजा नोटिस, कुरान की आयतों वाले पेंडेंट पर बढ़ा विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर है। दरअसल, करीना कपूर के गले में पहने गए एक पेंडेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने करीना से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।हालांकि, इस विवाद में करीना कपूर को समर्थन भी मिला है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने अभिनेत्री का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में माफी मांगने की जरूरत नहीं है। ऐसे में एक ही मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्यों करीना कपूर को भेजा गया लीगल नोटिस?

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज के मुताबिक, करीना कपूर ने जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की बेगमात की विरासत से जुड़ा हुआ है। इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं और इसे धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता रहा है।अब्बास हफीज का आरोप है कि इस पेंडेंट को फैशन स्टेटमेंट की तरह प्रदर्शित करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि कुरान और उसकी आयतों से जुड़ी कुछ धार्मिक परंपराएं और मर्यादाएं होती हैं। इसलिए करीना को अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाकर माफी मांगनी चाहिए।

नवाबों की कलगी से नहीं है कोई आपत्ति

अब्बास हफीज ने स्पष्ट किया कि उन्हें करीना कपूर के नवाबी परिवार से जुड़े आभूषण पहनने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने नवाब साहब भोपाल की कलगी भी पहनी है, लेकिन उसे लेकर उनका कोई विरोध नहीं है।उनकी आपत्ति केवल कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को फैशन के तौर पर प्रदर्शित करने से है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध किसी विशेष त्योहार या दिन को लेकर नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है।

हिंदू उत्सव समिति ने किया करीना का समर्थन

दूसरी तरफ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने करीना कपूर का समर्थन किया है। उनका कहना है कि करीना का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है और शादी के बाद भी उन्हें अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।उन्होंने दीपावली पर करीना के पूजा करने और कुरान की आयतों वाला पेंडेंट पहनने को सामान्य बताते हुए कहा कि इसमें आपत्ति जैसी कोई बात नहीं है।चन्द्रशेखर तिवारी ने अपने पेंडेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी मां भगवती का पेंडेंट पहनते हैं, जो उनके हृदय के करीब रहता है और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देता है। उनके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी धार्मिक प्रतीक को श्रद्धा के साथ पहनता है, तो इसमें गलत कुछ नहीं होना चाहिए।

करीना कपूर के मामले पर क्यों छिड़ी बहस?

करीना कपूर से जुड़े इस मामले ने धार्मिक आस्था, परंपरा और व्यक्तिगत पसंद को लेकर नई बहस शुरू कर दी है। जहां अब्बास हफीज धार्मिक विरासत की मर्यादा का हवाला देते हुए तस्वीरें हटाने और माफी की मांग कर रहे हैं, वहीं चन्द्रशेखर तिवारी अभिनेत्री के व्यक्तिगत अधिकारों का समर्थन कर रहे हैं।फिलहाल इस मामले में करीना कपूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब देखना होगा कि अभिनेत्री इस कानूनी नोटिस पर क्या कदम उठाती हैं।

TAGS: KareenaKapoor KareenaKapoorNews LegalNotice PendantControversy BollywoodNews AbbasHafeez EntertainmentNews
K

Kumkum

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 14 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account