Sat, Nov 14, 2026 | 1:21 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › Chhath Puja 2026: कैसे शुर...
SPIRITUAL

Chhath Puja 2026: कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? जानें राजा प्रियंवद की कथा

K
छठ पूजा की शुरुआत से जुड़ी है राजा प्रियंवद और देवी षष्ठी की पौराणिक कथा, जानें इस महापर्व का धार्मिक महत्व। • Source: Indian Express
Source : Jagran

मुख्य बिंदु

  • Chhath Puja 2026: कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा? जानें राजा प्रियंवद की कथा पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chhath Puja 2026: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस व्रत का समापन 16 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे और परिवार के सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।धार्मिक मान्यता है कि छठ पूजा करने से भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा की परंपरा की शुरुआत कैसे हुई थी? इसके पीछे राजा प्रियंवद और रानी मालिनी से जुड़ी एक बेहद रोचक पौराणिक कथा प्रचलित है।

कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में प्रियंवद नाम के एक राजा थे। उनकी पत्नी का नाम मालिनी था। राजा और रानी के जीवन में सब कुछ था, लेकिन उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं था। इस कारण दोनों काफी दुखी रहते थे।एक दिन राजा प्रियंवद और रानी मालिनी अपनी समस्या लेकर महर्षि कश्यप के पास पहुंचे। उन्होंने ऋषि से संतान प्राप्ति का उपाय पूछा। उनकी परेशानी सुनकर महर्षि कश्यप ने उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करने की सलाह दी।महर्षि के कहे अनुसार राजा और रानी ने पूरे विधि-विधान से यज्ञ कराया। धार्मिक कथा के मुताबिक, यज्ञ के प्रभाव से रानी मालिनी गर्भवती हुईं और उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। हालांकि, दुर्भाग्यवश उनका पुत्र मृत पैदा हुआ।

क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?

मृत पुत्र को देखकर राजा प्रियंवद और रानी मालिनी पूरी तरह टूट गए। राजा अपने पुत्र की मृत्यु का दुख सहन नहीं कर सके। वे इतने निराश हो गए कि उन्होंने अपने प्राण त्यागने का फैसला कर लिया।इसी दौरान एक दिव्य शक्ति प्रकट हुईं। पौराणिक कथा के अनुसार, वे देवी षष्ठी थीं। उन्होंने राजा को अपना परिचय देते हुए बताया कि वे ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं और संसार के सभी बच्चों की रक्षा करती हैं।देवी ने राजा प्रियंवद को उनकी पूजा करने की सलाह दी। राजा ने पूरी श्रद्धा के साथ देवी षष्ठी की आराधना की। मान्यता है कि देवी की कृपा से उनके मृत पुत्र को दोबारा जीवन प्राप्त हुआ। इसके बाद राजा ने पूरे राज्य में देवी षष्ठी की पूजा का प्रचार किया।

छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का प्रतीक माना गया है। वहीं छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है।यही वजह है कि छठ महापर्व में महिलाएं और पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कठिन निर्जला व्रत रखते हैं। इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।इस तरह छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य उपासना और परिवार के कल्याण से जुड़ा महापर्व भी है।

TAGS: Puja 2026 Chhath Puja History Raja Priyamvad Chhathi Maiya Surya Dev Chhath Puja Katha
K

Kumkum

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 14 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account