Thu, Nov 19, 2026 | 5:14 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Scene Box Office: 13वें दिन ...
मनोरंजन

Scene Box Office: 13वें दिन भी शानदार कमाई, ₹150 करोड़ से दूर नहीं

S
Scene Box Office: सूर्या की फिल्म 150 करोड़ के करीब • Source: The Time of India
Source : Hindustan

मुख्य बिंदु

  • Scene Box Office: 13वें दिन भी शानदार कमाई, ₹150 करोड़ से दूर नहीं पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

रामायण की चुनौती के बीच सूर्या की फिल्म ने कमाए ₹145.05 करोड़ !

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर दूसरी बड़ी फिल्मों की चुनौती के बावजूद 'सीन' की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। अब फिल्म ने रिलीज के 13 दिन पूरे कर लिए हैं और इसका कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

बुधवार को भी जारी रहा 'सीन' का शानदार प्रदर्शन

सूर्या की 'सीन' ने 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। सूर्या की पिछली फिल्म 'करुप्पु' के बाद फैंस उनकी इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं, रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सीन' ने अपने 13वें दिन यानी बुधवार को 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 145.05 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए अब सिर्फ 4.95 करोड़ रुपये की जरूरत है।


पहले हफ्ते में की थी शानदार कमाई

'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन 20.35 करोड़ और तीसरे दिन 23.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।चौथे दिन भी फिल्म ने 21.40 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, इसके बाद वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन 12.85 करोड़, छठे दिन 8.05 करोड़ और सातवें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आया। आठवें दिन 6 करोड़, नौवें दिन 9.50 करोड़ और दसवें दिन 9.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 11वें दिन 3 करोड़, 12वें दिन 2.90 करोड़ और 13वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

'सीन' का डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • डे 1: 19.15 करोड़ रुपये

  • डे 2: 20.35 करोड़ रुपये

  • डे 3: 23.65 करोड़ रुपये

  • डे 4: 21.40 करोड़ रुपये

  • डे 5: 12.85 करोड़ रुपये

  • डे 6: 8.05 करोड़ रुपये

  • डे 7: 6.25 करोड़ रुपये

  • डे 8: 6 करोड़ रुपये

  • डे 9: 9.50 करोड़ रुपये

  • डे 10: 9.30 करोड़ रुपये

  • डे 11: 3 करोड़ रुपये

  • डे 12: 2.90 करोड़ रुपये

  • डे 13: 2.65 करोड़ रुपये

कुल भारतीय कलेक्शन: 145.05 करोड़ रुपये

क्या है सूर्या की 'सीन' की कहानी?

जीतू माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'सीन' में सूर्या एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे पुराने मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुलझा हुआ माना जा चुका है, लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते पुलिस अधिकारी को इसकी दोबारा जांच करनी पड़ती है।जांच के दौरान उसका एक छिपा हुआ राज सामने आ जाता है। इसके बाद कहानी में नया मोड़ आता है और उसे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर का पीछा करना पड़ता है। फिल्म में सूर्या के साथ नजरिया नाजिम और नसलेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

क्या 150 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म?

13 दिनों में 145.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली 'सीन' अब 150 करोड़ रुपये के बेहद करीब है। फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 4.95 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या की यह फिल्म कितनी जल्दी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती है और आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है।डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड अनुमानों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़ों में बदलाव संभव है।

TAGS: Scene Suriya SceneBoxOffice BoxOfficeCollection SouthCinema
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 19 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account