Fri, Nov 20, 2026 | 2:15 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Bigg Boss 20 Highlights: Yung DSA ने...
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Highlights: Yung DSA ने Love Gill को कहा 'चोर'

S
Bigg Boss 20 में खाने को लेकर Yung DSA और Love Gill भिड़े • Source: Hindustan
Source : Times Now News

मुख्य बिंदु

  • Bigg Boss 20 Highlights: Yung DSA ने Love Gill को कहा 'चोर' पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Bigg Boss 20 Highlights: खाने की चोरी को लेकर Yung DSA और Love Gill के बीच हुई तीखी बहस!

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें Yung DSA और Love Gill के बीच खाने को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। इस दौरान रैपर Yung DSA अभिनेत्री Love Gill पर खाना चुराने का आरोप लगाते हैं और उन्हें 'चोर' तक कह देते हैं। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि वे एक-दूसरे पर तंज कसने लगते हैं।

Bigg Boss 20 के नए प्रोमो में Yung DSA और Love Gill की लड़ाई

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो की शुरुआत कैप्टन Uditi Singh और Kanika Gill की बातचीत से होती है। Uditi बताती हैं कि कुछ खाने की चीजें पौधों में छिपाई गई थीं। इसके बाद Love, Gullu को बताती हैं कि कुछ कंटेस्टेंट्स को उनके छिपाए हुए खाने के सामान के बारे में पता चल गया है।इसी बीच Yung गार्डन एरिया में पहुंचते हैं और कहते हैं, "कोई तो भिखारी ही रहेगा, जिसने छुपाया है।" वहीं Qazi Touqeer भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि चावल और आटा छिपाने वाला घटिया आदमी है।इसके बाद Yung और Love के बीच बहस शुरू हो जाती है। Yung अभिनेत्री को 'चोर' कहते हैं, जिसके जवाब में Love उन्हें 'पेंसिल' कहकर चिढ़ाती हैं।

Love Gill को Yung DSA ने सुनाई खरी-खोटी

दोनों के बीच बहस लगातार बढ़ती जाती है। Love के जवाब पर Yung भी पलटवार करते हैं और उन्हें 'स्टेपलर के मुंह की' कह देते हैं। इसके बाद रैपर कहते हैं, "तेरे जैसी फालतू लड़की... खाना चोरी कर और खाना खा।"Love भी चुप नहीं रहतीं और Yung को 'चमगादड़' कहकर जवाब देती हैं। बहस के दौरान Yung अभिनेत्री के चेहरे पर भी तंज कसते हैं और कहते हैं कि चेहरा धोने के बाद वह पहचान में नहीं आतीं।इस पूरे विवाद ने बिग बॉस के घर का माहौल गरमा दिया है। अब दर्शकों को इंतजार है कि इस लड़ाई का आगे क्या असर देखने को मिलेगा।

कभी अच्छे दोस्त थे Yung DSA और Love Gill

दिलचस्प बात यह है कि Yung DSA और Love Gill पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के रिश्तों में काफी बदलाव आया है।पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में भी Yung ने Love पर अपने दोस्त ScoutOP को कंट्रोल करने का आरोप लगाया था। अब खाने को लेकर हुई इस नई बहस ने दोनों के बीच बढ़ती दूरी को एक बार फिर सामने ला दिया है।

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट?

दूसरी तरफ, बिग बॉस 20 में इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार कई कंटेस्टेंट्स पर लटक रही है। इस सप्ताह Amrapali Dubey, Yung DSA, Love Gill, Qazi Touqeer, Kanika Gill, Manish Goel, Gullu, Scout और Mahhi Vij नॉमिनेशन में हैं।वहीं, घर की कैप्टन होने के कारण Uditi Singh सुरक्षित हैं। इसके अलावा Arishfa Khan ने Love Gill के खिलाफ इम्यूनिटी टास्क जीतकर खुद को इस हफ्ते के एलिमिनेशन से बचा लिया है।अब वीकेंड का वार में इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक का सफर खत्म हो सकता है।

Bigg Boss 20 में अब तक क्या-क्या हुआ?

बिग बॉस 20 की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। शुरुआती हफ्तों में Rhiti Tiwari, Rohed Khan, Aman Gandhi, Aasif Khan, Mary Kom और Isha Rikhi का सफर खत्म हो चुका है।इसके बाद Manish Goel और Nakul Dhull ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री की। हालांकि, Gullu के साथ शारीरिक झड़प के बाद Nakul Dhull को शो से बाहर कर दिया गया।अब घर में लगातार बदलते रिश्ते, नॉमिनेशन और विवाद दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। Yung DSA और Love Gill की यह नई लड़ाई आने वाले एपिसोड को और दिलचस्प बना सकती है।Bigg Boss 20 का नया एपिसोड 20 नवंबर को रात 9 बजे स्ट्रीम होगा।

TAGS: BiggBoss20 YungDSA LoveGill BiggBossPromo BiggBossNews
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 20 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account