Wed, Nov 11, 2026 | 5:14 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Bigg Boss 20 Highlights: पिता �...
मनोरंजन

Bigg Boss 20 Highlights: पिता के आंसू देख काजी पर भड़के आर्यवीर!

S
पिता मनीष गोयल के समर्थन में आए बेटे आर्यवीर • Source: India TV
Source : India TV

मुख्य बिंदु

  • Bigg Boss 20 Highlights: पिता के आंसू देख काजी पर भड़के आर्यवीर! पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Bigg Boss 20 : पिता को रोता देख काजी पर भड़के आर्यवीर, बोले- आपने हद पार कर दी!

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच शुरू हुआ विवाद अब घर के बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है। शो के हालिया एपिसोड में मनीष गोयल भावुक होकर रोते नजर आए। यह देखकर उनके बेटे आर्यवीर गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर काजी तौकीर पर निशाना साधा है। आर्यवीर ने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा कि काजी ने एक मजाकिया पल को गंभीर आरोप में बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने मनीष के चरित्र पर सवाल उठाने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को भी जवाब दिया।

काजी तौकीर पर भड़के मनीष गोयल के बेटे

मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच विवाद बढ़ने के बाद आर्यवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने सबसे पहले उन लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मामले में काजी का समर्थन किया था। हालांकि, काजी के फैंस को जवाब देते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।आर्यवीर ने लिखा कि वह काजी के फैंस से नहीं डरते। उन्होंने उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठाए और कहा कि उनके पिता और काजी के बीच पहले दोस्ताना रिश्ता था। वह हमेशा इस दोस्ती का समर्थन करते आए हैं, लेकिन हालिया घटना ने सारी हदें पार कर दीं।

आर्यवीर ने बताया क्या हुआ था मनीष और काजी के बीच

अपने पिता का पक्ष रखते हुए आर्यवीर ने दावा किया कि इस पूरे मामले की शुरुआत काजी की तरफ से हुई थी। उनके मुताबिक, काजी ने पहले मनीष के साथ मजाक किया, अजीब इशारे किए और उन्हें उकसाया।आर्यवीर का कहना है कि उनके पिता भी केवल मजाक-मस्ती में शामिल थे। उस समय किसी को भी दोनों के व्यवहार से परेशानी नहीं थी। लेकिन बाद में काजी ने इस घटना को अलग तरीके से पेश किया और गलत तरीके से छूने जैसा गंभीर आरोप लगा दिया।आर्यवीर ने सवाल उठाया कि क्या काजी को इस तरह के गंभीर आरोपों के परिणाम और उनकी संवेदनशीलता का अंदाजा है? उन्होंने कहा कि एक मजाक को इस तरह के विवाद में बदलना ठीक नहीं है।

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

आर्यवीर ने उन सोशल मीडिया यूजर्स को भी निशाने पर लिया, जो मनीष गोयल पर सहानुभूति हासिल करने के लिए पत्नी और बच्चों का कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने लिखा कि क्या लोग रियलिटी शो में नकली चेहरों और बनावटी भावनाओं को देखने के इतने आदी हो गए हैं कि उन्हें किसी अच्छे और समझदार इंसान की सच्ची भावनाएं भी समझ नहीं आतीं?आर्यवीर ने कहा कि वह अपने पिता को अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए दर्शकों को किसी भी बात पर आंख बंद करके विश्वास करने के बजाय अपनी समझ से फैसला लेना चाहिए।

पिता के चरित्र पर सवाल उठाने से नाराज आर्यवीर

अपनी पोस्ट में आर्यवीर ने यह भी स्पष्ट किया कि दर्शकों को उनके पिता की आलोचना करने और उनके खेल से असहमत होने का पूरा अधिकार है। लेकिन किसी को भी उनके चरित्र पर सवाल उठाने या अपमान करने का अधिकार नहीं है।उन्होंने अपने पिता के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। मनीष की पत्नी पूनम ने भी आर्यवीर की इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके पति का समर्थन किया।

आखिर क्या है मनीष और काजी के बीच पूरा विवाद?

दरअसल, बिग बॉस 20 के 9 नवंबर वाले एपिसोड में एक रोल-प्ले टास्क के दौरान मनीष और काजी के बीच मजाक-मस्ती शुरू हुई थी। काजी महिला के कपड़ों में तैयार होकर मनीष के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। इसी दौरान मनीष ने उन्हें गोद में उठाया और बाथरूम की तरफ ले जाने लगे। हालांकि, बाद में काजी ने इस हरकत पर नाराजगी जताई और मनीष पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। काजी ने कहा कि मनीष ने उनके शरीर को छुआ, जिससे उन्हें काफी बुरा लगा। मनीष ने इस आरोप पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब काजी खुद मजाक करते हैं तो उन्हें सामने वाले की प्रतिक्रिया को भी समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। अब इस विवाद में मनीष का परिवार भी सामने आ गया है। आर्यवीर के बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और घर के अंदर दोनों के रिश्ते में क्या बदलाव आता है।

TAGS: BiggBoss20 ManishGoel AryaveerGoel QaziTouqeer BiggBossNews
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 11 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account