मुख्य बिंदु
- Kanpur Weather Report: 3 दिन कमजोर रहेगा मानसून, बारिश के आसार कम पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
- सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
- ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
- नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।
टाइफून डाल्फिन और ट्रफ लाइन खिसकने से मानसूनी गतिविधियां कमजोर, उमस और तेज धूप बढ़ेगी
Kanpur Weather Report: कानपुर में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक शहर में अच्छी बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम तंत्र बनने पर शाम या रात में कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
टाइफून डाल्फिन से प्रभावित हुई नमी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, चीन के पूर्वी तट पर सक्रिय टाइफून डाल्फिन बंगाल की खाड़ी से भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आने वाली नमी को प्रभावित कर रहा है। इसका असर मानसूनी हवाओं पर पड़ा है।टाइफून डाल्फिन भारत से चार हजार किलोमीटर से अधिक दूर है, इसके बावजूद बड़े स्तर पर वायुमंडलीय परिसंचरण को प्रभावित कर रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां कमजोर हुई हैं।
यूपी से खिसकी मानसून ट्रफ लाइन
मानसून की ट्रफ लाइन भी उत्तर प्रदेश से खिसककर मध्य प्रदेश की ओर चली गई है। इसके कारण उत्तर प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां कमजोर हुई हैं।
अरब सागर से आने वाली मानसून की शाखा सक्रिय है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की कमजोरी का असर कानपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ भी अब कमजोर पड़ चुका है।
तेज धूप और उमस करेगी परेशान
कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।दिन में तेज धूप के कारण उमस बढ़ी रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी अधिक रहने की वजह से तापमान सामान्य रहने के बावजूद गर्मी और उमस ज्यादा महसूस होगी।
शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी संभव
अगले दो से तीन दिनों में दिन के समय तेज धूप के बाद शाम को स्थानीय स्तर पर मौसम तंत्र विकसित हो सकता है। इसके चलते कानपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।हालांकि, बारिश व्यापक नहीं होगी। शहर के एक इलाके में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि दूसरे हिस्से में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है। ऐसे में कानपुरवासियों को अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें