Wed, Oct 21, 2026 | 3:50 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › वसंत विहार में �...
SPIRITUAL

वसंत विहार में ‘रंगताली डांडिया नाइट्स 2026’ का भव्य समापन, हर्ष वर्धन राठौड़ रहे उपस्थित

N
हर्ष वर्धन राठौड़
Source : tmins.in

मुख्य बिंदु

  • वसंत विहार में ‘रंगताली डांडिया नाइट्स 2026’ का भव्य समापन, हर्ष वर्धन राठौड़ रहे उपस्थित पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

श्री दक्षिणी दिल्ली गुजराती मंडल ने गुजराती संस्कृति, संस्कृत भाषा और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली के वसंत विहार स्थित ललित महाजन स्कूल में श्री दक्षिणी दिल्ली गुजराती मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘रंगताली डांडिया नाइट्स 2026’ का 18 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में गरबा, डांडिया और पारंपरिक संगीत के माध्यम से गुजराती संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष सचिना बेन पटेल, महासचिव विजयभाई पंचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व अध्यक्ष मनोहर दास गुजराती जी तथा कार्यकारी सदस्य हर्ष वर्धन राठौड़ जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अष्टमी के पावन मौके पर महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न महाआरती में भारतीय धार्मिक परंपराओं एवं सामूहिक आस्था का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया गया। उनकी एकता और अखंडता की विचारधारा को याद करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया गया।

मंडल का उद्देश्य गुजराती संस्कृति, संस्कृत भाषा और भारतीय परंपराओं का संरक्षण करते हुए उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और भारतीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

तीन दिवसीय ‘रंगताली डांडिया नाइट्स 2026’ का समापन उत्साह और सांस्कृतिक एकता के वातावरण में हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

TAGS: RangtaaliDandiyaNights2026 ShriDakshinDelhiGujaratiMandal GujaratiCulture HarshVardhanRathod IndianTraditions
N

Nitin

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 21 Oct 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account