Sat, Oct 03, 2026 | 5:49 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › राजनीति › PM Modi Bihar Visit: भागलपु�...
राजनीति

PM Modi Bihar Visit: भागलपुर में बनेगा नया सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एयरपोर्ट भी

K
भागलपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एयरपोर्ट की परियोजनाओं की उम्मीद • Source: PTI
Source : Hindustan Times

मुख्य बिंदु

  • PM Modi Bihar Visit: भागलपुर में बनेगा नया सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एयरपोर्ट भी पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

PM Modi Bihar Visit: भागलपुर में बनेगा नया सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एयरपोर्ट भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर 2026 में बिहार का दौरा कर सकते हैं। प्रस्तावित दौरे को लेकर भागलपुर का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 नवंबर के आसपास प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, दौरे की तारीख, कार्यक्रम स्थल और अंतिम कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्य सरकार की ओर से संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भागलपुर के सुल्तानगंज क्षेत्र में किसी स्थान का चयन किया जा सकता है। यह इलाका मुंगेर और बांका के नजदीक भी है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों और विभिन्न विभागों की योजनाओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

भागलपुर को मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा सकता है। इनमें पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। इसके शिलान्यास से क्षेत्र में ऊर्जा से जुड़ी बड़ी परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो सकता है।इसके अलावा कहलगांव के विक्रमशिला के पास नए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास की भी संभावना है। विश्वविद्यालय की स्थापना से भागलपुर और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। विक्रमशिला क्षेत्र ऐतिहासिक और शैक्षणिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।वहीं, सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी सुविधा मिल सकती है।

459 योजनाओं का ब्योरा PMO को भेजा गया

जानकारी के अनुसार, बिहार के भवन निर्माण विभाग ने करीब 3242.95 करोड़ रुपये की 459 योजनाओं का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO को भेजा है। बताया जा रहा है कि राज्य के अन्य विभागों से भी उनकी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी मांगी गई है।संभावना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में केंद्र सरकार की परियोजनाओं के साथ बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाए। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए कई घोषणाएं सामने आ सकती हैं।फिलहाल प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की अंतिम तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अगर नवंबर में भागलपुर का कार्यक्रम तय होता है, तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन जैसी परियोजनाएं दौरे के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सकती हैं।

TAGS: PMModi BiharNews Bhagalpur PMModiBiharVisit BiharDevelopment
K

Kumkum

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 03 Oct 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account