Tue, Nov 10, 2026 | 5:55 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › Chhath Puja Holiday: दिल्ली ...
SPIRITUAL

Chhath Puja Holiday: दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में भी रहेगी छुट्टी

S
Chhath Puja Holiday: दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में भी रहेगी छुट्टी • Source: Bharat Times
Source : tmins.in

मुख्य बिंदु

  • Chhath Puja Holiday: दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में भी रहेगी छुट्टी पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में भी रहेगी छुट्टी

Chhath Puja Holiday: दिवाली के बाद भी देशभर में त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला जारी है। नवंबर महीने में छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली सरकार ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को छठ पूजा के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। इस फैसले को उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। वहीं, स्कूल और कॉलेजों में अवकाश को लेकर संबंधित विभागों के आदेश पर भी नजर रखनी होगी।

16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश

दिल्ली सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 16 नवंबर को सोमवार के दिन छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) पर लागू होगा।इस फैसले को दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। आदेश के अनुसार, संबंधित सरकारी विभागों और कार्यालयों को इसकी जानकारी भेज दी गई है।हालांकि, स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी को लेकर छात्रों और अभिभावकों को संबंधित शिक्षा विभाग या संस्थान की आधिकारिक सूचना जरूर देखनी चाहिए।

छठ पूजा क्यों मनाई जाती है?

छठ पूजा हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है। इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे बड़े शहरों में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोग भी छठ पूजा को पूरे विधि-विधान से मनाते हैं।चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। इस दौरान महिलाएं और पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को भेजा छुट्टी का आदेश

छुट्टी से संबंधित अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप तायल की ओर से जारी की गई है। इसमें 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की जानकारी दी गई है।यह आदेश दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, प्रशासनिक कार्यालयों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भेजा गया है। अधिसूचना दिल्ली गजट के भाग IV में प्रकाशित की जाएगी।इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को छठ पूजा के अवसर पर त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा।

बिहार में 17 नवंबर तक स्कूलों की छुट्टियां

दिल्ली के अलावा बिहार में भी नवंबर महीने में स्कूली छात्रों को लंबी छुट्टियां मिल रही हैं। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा के कारण सरकारी स्कूलों में 7 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक छुट्टी निर्धारित की गई है।इसका मतलब है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को लगातार कई दिनों तक छुट्टियों का लाभ मिलेगा। 17 नवंबर के बाद स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।इसके अलावा 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी स्कूलों में छुट्टी निर्धारित है।

24 नवंबर को भी मिलेगी छुट्टी

नवंबर महीने में छठ पूजा के बाद भी एक और प्रमुख त्योहार के अवसर पर अवकाश रहेगा। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रह सकती है।ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने स्कूल, कॉलेज और शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक करें, ताकि छुट्टियों को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे।

TAGS: SchoolsClosed2026 DelhiSchools ChhathPuja SchoolHoliday DelhiNews
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 10 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account