Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज 18 सितंबर 2026 को संतान सप्तमी और दुर्वाष्टमी व्रत है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। इस योग को बुद्धि, संवाद क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है। आज वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रह सकता है। वहीं वृश्चिक राशि में नीच भंग योग बनने से मुश्किल परिस्थितियों के बाद राहत मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज घर और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और कोई नया रचनात्मक विचार मन में आ सकता है। शाम के समय किसी घरेलू मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। भाई-बहन से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में कमाई के साथ निजी खर्च भी रहेगा। करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपकी मेहनत अधिकारियों की नजर में आएगी। स्वास्थ्य में पेट या थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है।उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।, शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज यात्रा का मौका मिल सकता है और कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई या गहरी सोच से जुड़े कामों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में अनचाहा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बचत पर ध्यान दें। कारोबार में किसी डील से फायदा मिल सकता है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो तो आराम करें। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।, शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि का आज का राशिफल
बाहरी संपर्कों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दूर से आई सूचना आपके लिए राहत लेकर आ सकती है। हालांकि पैसे और मुनाफे से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। छोटी बात पर गुस्सा करने से रिश्तों में तनाव हो सकता है। घर में अचानक किसी की जरूरत पड़ने से आपका प्लान बदल सकता है। कारोबार में बाहरी संपर्कों से फायदा मिल सकता है। उपाय: विद्यार्थियों को कॉपी-किताब दान करें।, शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज अनुशासन और धैर्य के साथ काम करना आपके लिए जरूरी रहेगा। किसी काम में शॉर्टकट लेना परेशानी का कारण बन सकता है। पार्टनर से किसी बात पर असहमति हो सकती है, इसलिए उनकी बात भी ध्यान से सुनें। आर्थिक मामलों में पारदर्शिता रखें। करियर में तय योजना के अनुसार चलना बेहतर रहेगा। शाम का समय आपके लिए अपेक्षाकृत खास रह सकता है। उपाय: शिवजी को जल चढ़ाएं।, शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य-बुध की युति आपकी बातचीत और अपनी बात रखने की क्षमता को मजबूत कर सकती है। पैसों के मामले में भी स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। हालांकि मुनाफे में छोटी रुकावट आ सकती है। पार्टनर के साथ किसी घरेलू योजना पर चर्चा होगी। करियर में अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ें और जल्दबाजी से बचें।उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।, शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज सोचने-समझने और काम को व्यवस्थित रखने की क्षमता अच्छी रहेगी। कोई नया अवसर सामने आ सकता है। बुधादित्य योग का प्रभाव आपकी बातचीत और निर्णय क्षमता के लिए उपयोगी रह सकता है। आर्थिक रूप से कमाई का नया रास्ता बन सकता है, लेकिन खर्च का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में आपकी स्पष्ट बातचीत से स्थिति बेहतर होगी। उपाय: गणेश जी के नामों का जाप करें।, शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
तुला राशि का आज का राशिफल
आज परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ने की क्षमता आपके काम आएगी। किसी डील में लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ सकता है और पुरानी दूरी कम होने का अवसर मिलेगा।उपाय: हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं।, शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज नीच भंग योग बनने से किसी मुश्किल परिस्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं। काम में भागदौड़ रहेगी और किसी दूसरे का काम भी संभालना पड़ सकता है। पार्टनर को आपके समय की जरूरत रहेगी। आर्थिक रूप से अचानक खर्च आ सकता है। कारोबार में किसी डील पर पूरी नजर रखें।उपाय: रुद्राभिषेक कराएं।, शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
धनु राशि का आज का राशिफल
गुरु की मजबूती मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता दिखा सकती है। धार्मिक और गहरे विषयों में रुचि बढ़ेगी। काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। टैक्स और बीमा से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। कारोबार में कोई पुराना काम दोबारा सामने आ सकता है। शाम का समय महत्वपूर्ण हो सकता है। उपाय: गुरु या शिक्षक का सम्मान करें।, शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर राशि का आज का राशिफल
साझेदारी में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। पुराने फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में परिणाम मिलने में देरी हो सकती है और खर्च भी बढ़ सकता है। पार्टनर की ओर से किसी बदलाव की मांग आ सकती है, इसलिए खुलकर बातचीत करें। करियर में धैर्य बनाए रखें।उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।, शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज कमाई और नेटवर्किंग के मामले में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, इसलिए विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। करियर में बदलाव को लेकर सोच-विचार के लिए समय लें। उपाय: दिव्यांग लोगों की मदद करें।, शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 4
मीन राशि का आज का राशिफल
आज आपके अंदर उत्साह और कुछ नया करने की इच्छा बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक रूप से मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। करियर में नया रास्ता खुल सकता है और नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है। खानपान संतुलित रखें। उपाय: देवी दुर्गा को गुड़-चने का भोग लगाएं।, शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लेना चाहिए।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें