मुख्य बिंदु
- Delhi NCR AQI: मामूली सुधार के बाद भी 300 पार प्रदूषण पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
- सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
- ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
- नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।
Delhi AQI: दिल्ली के कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब, NCR के कुछ शहरों में मिली राहत
Delhi NCR AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को राजधानी की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। इसका मतलब है कि लोगों को अभी भी बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। सिरीफोर्ट, जाफरपुर और राष्ट्रमंडल खेल परिसर जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। हालांकि, NCR के कुछ शहरों में दिल्ली के मुकाबले बेहतर स्थिति देखने को मिली।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के सिरीफोर्ट और जाफरपुर में सबसे अधिक 349 AQI दर्ज किया गया। वहीं, राष्ट्रमंडल खेल परिसर में 344 और आईटीओ में 342 का स्तर रिकॉर्ड हुआ।इसके अलावा पूसा और तालकटोरा गार्डन में AQI 334 रहा। चांदनी चौक में 321, नॉर्थ कैंपस में 317 और आईआईटी दिल्ली में 307 दर्ज किया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 रहा।इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।
इन इलाकों में मिली थोड़ी राहत
दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम दर्ज किया गया। लोधी रोड में AQI 192 रहा, जबकि मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में यह 198 दर्ज हुआ। वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर AQI 227 रिकॉर्ड किया गया।हालांकि, इन इलाकों में स्थिति दूसरे प्रदूषित क्षेत्रों के मुकाबले बेहतर रही, लेकिन साफ हवा की स्थिति अभी भी दूर है।
NCR के शहरों में कैसी रही हवा की गुणवत्ता?
दिल्ली के मुकाबले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कुछ शहरों में प्रदूषण का स्तर कम रहा। मंगलवार सुबह गुरुग्राम में AQI 300 और सेक्टर-51 में 314 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में यह 184 और ग्रेटर नोएडा में 179 रहा।नोएडा और गाजियाबाद में AQI 195 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों के मुताबिक, NCR के कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता दिल्ली के कई इलाकों से बेहतर रही। हालांकि, गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है।
NCR के प्रमुख शहरों का AQI
गुरुग्राम: 300
सेक्टर-51, गुरुग्राम: 314
फरीदाबाद: 184
ग्रेटर नोएडा: 179
नोएडा: 195
गाजियाबाद: 195
गुरुग्राम: 300
सेक्टर-51, गुरुग्राम: 314
फरीदाबाद: 184
ग्रेटर नोएडा: 179
नोएडा: 195
गाजियाबाद: 195
AQI की कौन सी श्रेणी में कितनी खतरनाक होती है हवा?
CPCB के मानकों के अनुसार, AQI को छह श्रेणियों में बांटा गया है। 0 से 50 तक का स्तर अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक और 101 से 200 मध्यम श्रेणी में आता है।इसी तरह 201 से 300 तक AQI खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में 300 से अधिक AQI दर्ज होना स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय है।
सांस और दिल के मरीजों के लिए बढ़ा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों पर भी खराब हवा का अधिक असर पड़ सकता है।फिलहाल दिल्ली-NCR में प्रदूषण से पूरी तरह राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार के बावजूद कई इलाकों में AQI 300 के पार बना हुआ है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण के स्तर पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बाहर रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें