Fri, Nov 13, 2026 | 5:48 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › Spiritual › Chhath Puja Songs: इंस्टा �...
SPIRITUAL

Chhath Puja Songs: इंस्टा स्टोरी के लिए 5 भोजपुरी गीत

N
Chhath Puja Instagram Story के लिए 5 भोजपुरी छठ गीत • Source: Nav Bharat Live
Source : Nav Bharat Live

मुख्य बिंदु

  • Chhath Puja Songs: इंस्टा स्टोरी के लिए 5 भोजपुरी गीत पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Chhath Puja Instagram Story के लिए शारदा सिन्हा से पवन सिंह तक के 5 गीत!

छठ पूजा का त्योहार आते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत सुनाई देने लगते हैं और छठ घाटों पर भक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इस खास मौके पर लोग अपनी पूजा की तैयारियों, प्रसाद और घाट की खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। अगर आप भी Chhath Puja 2026 के मौके पर अपनी Instagram Story को खास और भक्तिमय बनाना चाहते हैं, तो भोजपुरी के कुछ सदाबहार छठ गीत आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। शारदा सिन्हा की मधुर आवाज से लेकर पवन सिंह के लोकप्रिय छठ गीतों तक, इन गानों के साथ आप अपने त्योहार की खुशियां और आस्था सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 लोकप्रिय Chhath Puja Bhojpuri Songs के बारे में, जिन्हें आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शामिल कर सकते हैं।

1. पहिले पहिल हम कईनी – शारदा सिन्हा

छठ पूजा के गीतों की बात हो और बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी आवाज में गाया गया 'पहिले पहिल हम कईनी छठ बरतिया' छठ महापर्व के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक गीतों में शामिल है। इस गीत में छठ व्रत की आस्था, परंपरा और भावनाओं की खूबसूरत झलक मिलती है। अगर आप छठ पूजा की शुरुआत, घर में हो रही तैयारियों या परिवार के साथ पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, तो यह गाना आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए शानदार रहेगा।

2. केलवा के पात पर – शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा का 'केलवा के पात पर' छठ पूजा का एक सदाबहार लोकगीत है। इस गीत के बोल छठी मैया की पूजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़े हैं।

छठ पूजा में केले के पत्ते, फल, सूप और दउरा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप पूजा की टोकरी सजाते हुए या प्रसाद तैयार करते हुए वीडियो बना रहे हैं, तो इस गीत को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जरूर शामिल कर सकते हैं।

3. काँच ही बाँस के बहंगिया

'काँच ही बाँस के बहंगिया' छठ पूजा के सबसे चर्चित पारंपरिक गीतों में से एक है। अनुराधा पौडवाल समेत कई लोक गायकों ने इस गीत को अपनी आवाज दी है।

छठ पर्व में बांस से बने सूप और दउरा का खास महत्व होता है। इस गीत के माध्यम से छठ की पारंपरिक संस्कृति और श्रद्धा का खूबसूरत एहसास होता है। अगर आप छठ पूजा के लिए दउरा सजाने, फल खरीदने या घाट जाने की तैयारी का वीडियो बना रहे हैं, तो यह गाना आपकी स्टोरी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

4. उग हो सूरज देव भेल भिनसरवा – अनुराधा पौडवाल

छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया गया 'उग हो सूरज देव भेल भिनसरवा' इसी पवित्र परंपरा और भक्ति भावना को दर्शाता है। इस गीत को आप उषा अर्घ्य के समय बनाए गए वीडियो, सुबह के खूबसूरत छठ घाट या सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए तस्वीरों के साथ लगा सकते हैं। यह गाना आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी में भक्तिमय रंग भर देगा।

5. जोड़े जोड़े फलवा – पवन सिंह और पलक मुच्छाल

पवन सिंह और पलक मुच्छाल की आवाज में 'जोड़े जोड़े फलवा' भी छठ पूजा के लोकप्रिय भक्ति गीतों में शामिल है। इस गाने में छठ महापर्व की परंपरा, श्रद्धा और छठी मैया के प्रति भक्तों की आस्था देखने को मिलती है। अगर आप पूजा के लिए फल खरीद रहे हैं, प्रसाद की टोकरी सजा रहे हैं या परिवार के साथ छठ की तैयारियों में व्यस्त हैं, तो इस गाने को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शामिल कर सकते हैं।

Chhath Puja Instagram Story को बनाएं खास

छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, शुद्धता, प्रकृति और परिवार के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। इस पर्व पर पारंपरिक छठ गीतों की अपनी अलग पहचान है। शारदा सिन्हा के सदाबहार लोकगीत हों या पवन सिंह के भक्तिमय गाने, हर गीत छठ की भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है। इस बार Chhath Puja 2026 पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन 5 भोजपुरी छठ गीतों को शामिल करें और पूजा की तैयारियों से लेकर संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक के खूबसूरत पलों को यादगार बनाएं।

TAGS: ChhathPuja2026 ChhathPujaSongs ShardaSinha PawanSingh BhojpuriSongs
N

Nitin

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 13 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account