Sat, Nov 21, 2026 | 3:14 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › भारत › Star Health पर ₹2 करोड़ ...
भारत

Star Health पर ₹2 करोड़ जुर्माना, IRDAI की कार्रवाई

S
Star Health पर ₹2 करोड़ जुर्माना, IRDAI की कार्रवाई • Source: GK Today
Source : NDTV

मुख्य बिंदु

  • Star Health पर ₹2 करोड़ जुर्माना, IRDAI की कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Star Health पर ₹2 करोड़ का जुर्माना: कोविड क्लेम खारिज करने और बिल में कटौती पर IRDAI सख्त!

Star Health IRDAI Penalty: हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने Star Health and Allied Insurance पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर कोविड महामारी के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम गलत आधार पर खारिज करने और अस्पताल के बिल में अनुचित कटौती करने के आरोप पाए गए हैं। IRDAI की जांच में सामने आया कि कंपनी ने कई मामलों में पॉलिसी की शर्तों का उचित आधार दिए बिना ग्राहकों के क्लेम खारिज किए या भुगतान की रकम कम कर दी। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में ग्राहकों को पूरी रकम तब मिली, जब नियामक ने कंपनी को गड़बड़ी के बारे में बताया।

कोविड के दौरान क्लेम सेटलमेंट में मिली गड़बड़ी

IRDAI ने Star Health के क्लेम सेटलमेंट से जुड़े कामकाज की जांच 31 जनवरी से 11 फरवरी 2022 के बीच की थी। जांच के बाद 4 दिसंबर 2024 को कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद 18 जून 2025 को व्यक्तिगत सुनवाई हुई। जांच में पाया गया कि कंपनी ने हेल्थ इंश्योरेंस और कोविड से जुड़े कई क्लेम ऐसे आधार पर खारिज किए, जिन्हें नियामक ने उचित नहीं माना। कुछ मामलों में पॉलिसी की शर्तों से समर्थन नहीं मिलने के बावजूद क्लेम की रकम में कटौती की गई। IRDAI ने यह भी पाया कि कई ग्राहकों को उनका बकाया भुगतान नियामक के हस्तक्षेप के बाद ही मिला।

ग्राहकों को नहीं बताई गई क्लेम खारिज करने की वजह

नियामक ने कंपनी की एक और गंभीर कमी सामने रखी। Star Health ने ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि उनकी पॉलिसी की किन शर्तों के आधार पर क्लेम खारिज किया गया या भुगतान की रकम घटाई गई। इससे पॉलिसीधारकों को यह समझने में परेशानी हुई कि उनका क्लेम क्यों रोका गया और वे कंपनी के फैसले को किस आधार पर चुनौती दे सकते हैं।

दो मामलों में 1-1 करोड़ रुपये का जुर्माना

IRDAI ने इंश्योरेंस एक्ट, 1938 की धारा 102 के तहत कंपनी पर कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना दो अलग-अलग मामलों में लगाया गया है।

  • पहला जुर्माना: 1 करोड़ रुपये, हेल्थ इंश्योरेंस नियमों के उल्लंघन और अनुचित तरीके से क्लेम खारिज करने के मामले में।

  • दूसरा जुर्माना: 1 करोड़ रुपये, क्लेम में अनुचित कटौती और ग्राहकों को फैसले की पर्याप्त जानकारी नहीं देने के मामले में।

इस कार्रवाई का उद्देश्य बीमा कंपनियों को क्लेम सेटलमेंट में पारदर्शिता और पॉलिसी की शर्तों का पालन सुनिश्चित करने का संदेश देना है।

अस्पताल के डिस्काउंट की जानकारी देना भी जरूरी

IRDAI ने पाया कि नेटवर्क अस्पतालों के साथ तय किए गए डिस्काउंट को अस्पताल के बिल में स्पष्ट रूप से नहीं दिखाया गया। ग्राहकों को भी इस छूट की जानकारी नहीं दी गई। अब नियामक ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह क्लेम सेटलमेंट लेटर में हर मद का पूरा ब्योरा दे। इसमें मंजूर रकम, खारिज रकम, पॉलिसी के तहत भुगतान योग्य नहीं मानी गई राशि, अस्पताल का डिस्काउंट और क्लेम के बाद बची बीमा राशि (Sum Insured) की जानकारी शामिल होनी चाहिए। इससे ग्राहकों को समझने में आसानी होगी कि अस्पताल के कुल बिल और बीमा कंपनी की ओर से किए गए भुगतान के बीच कितना अंतर है।

90 दिन पहले प्रीमियम लेने पर भी चेतावनी

IRDAI ने Star Health को पॉलिसी रिन्यूअल के लिए 90 दिन से ज्यादा पहले प्रीमियम लेने के मामले में भी आगाह किया है। इसके अलावा, शिकायत करने वाले ग्राहकों को इंश्योरेंस ओम्बड्समैन की जानकारी नहीं देने पर भी कंपनी को चेतावनी दी गई है। नियामक ने कंपनी की ओर से उठाए गए सुधारात्मक कदमों को रिकॉर्ड पर लिया है। साथ ही आदेश दिया है कि इस मामले को Star Health के बोर्ड के सामने रखा जाए और कार्रवाई की रिपोर्ट (Action Taken Report) भी जमा की जाए।

हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों के लिए क्या है सबक?

इस मामले से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारकों को भी कुछ जरूरी बातें समझनी चाहिए। क्लेम खारिज होने या भुगतान में कटौती होने पर बीमा कंपनी से लिखित कारण मांगें। पॉलिसी की शर्तों को ध्यान से पढ़ें और अस्पताल के बिल, डिस्चार्ज समरी तथा क्लेम सेटलमेंट लेटर जैसे दस्तावेज सुरक्षित रखें। अगर कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो निर्धारित शिकायत निवारण प्रक्रिया के तहत IRDAI या इंश्योरेंस ओम्बड्समैन से संपर्क किया जा सकता है।

नोट: यह खबर उपलब्ध नियामकीय कार्रवाई के विवरण पर आधारित है। किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम का फैसला संबंधित पॉलिसी की शर्तों और मामले के तथ्यों के अनुसार होता है।

TAGS: StarHealth IRDAI HealthInsurance InsuranceClaim InsuranceNews
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 21 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account