Sat, Nov 14, 2026 | 1:17 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › भारत › Delhi-NCR Pollution 2026: ITO का AQI...
भारत

Delhi-NCR Pollution 2026: ITO का AQI 414, सांस लेना मुश्किल

S
दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से बढ़ी लोगों की परेशानी • Source: Aaj Tak
Source : Jagran

मुख्य बिंदु

  • Delhi-NCR Pollution 2026: ITO का AQI 414, सांस लेना मुश्किल पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Delhi-NCR Pollution 2026: दिल्ली की हवा बनी जहर! ITO में AQI 414, सांस लेना भी मुश्किल

Delhi-NCR Pollution 2026: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI Today: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार सुबह भी राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाहरी और अंदरूनी सर्कल में सुबह AQI 326 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी के प्रमुख इलाके ITO में AQI 414 तक पहुंच गया, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है। दूसरी ओर, धौला कुआं के आसपास सुबह करीब 6 बजे AQI 147 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में खराब हवा

दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 439 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 रहा।दिल्ली के आनंद विहार में AQI 378, अशोक विहार में 340 और बवाना में 388 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में यह आंकड़ा 391 और IGI एयरपोर्ट पर 352 रहा। गुरुग्राम के सेक्टर-51 में AQI 216 दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी में रखा गया।लगातार खराब हवा में सांस लेने से लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रदूषण से सेहत को कैसे होता है नुकसान?

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खासकर PM2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से श्वसन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है।फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं रेस्पिरेटरी क्रिटिकल केयर विभाग के सीनियर डायरेक्टर और एचओडी डॉ. विकास मौर्य के अनुसार, प्रदूषण के कारण शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इससे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा हृदय पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

जहरीली हवा से बचने के लिए पहनें N95 मास्क

प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनना बेहतर है। यह हवा में मौजूद कई सूक्ष्म कणों से बचाव में मदद करता है।कपड़े और ढीले सर्जिकल मास्क PM2.5 जैसे छोटे कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे पाते। इसलिए प्रदूषण के दौरान मास्क का सही चुनाव करना जरूरी है।अस्थमा और COPD के मरीजों को अपनी निर्धारित दवाएं और इन्हेलर नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए। यदि सांस लेने में अधिक परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी हो, तो चिकित्सकीय सहायता लें।

घर के अंदर भी बरतें ये सावधानियां

प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी सावधानी बरतना जरूरी है। जब हवा की गुणवत्ता खराब हो, तो बाहरी हवा का प्रवेश कम करने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। संभव हो तो HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें।

इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें:

  1. प्रदूषण अधिक होने पर सुबह और शाम खुले में टहलने से बचें।

  2. बाहर व्यायाम करने के बजाय घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज करें।

  3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

  4. संतरा, नींबू और आंवला जैसे विटामिन-C युक्त फल खाएं।

  5. बच्चों और बुजुर्गों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचाएं।

  6. घर में धूम्रपान, अगरबत्ती और अन्य धुआं पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल कम करें।

  7. डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी टीकाकरण कराएं।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

खराब वायु गुणवत्ता का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से हृदय या फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।दिल्ली-NCR में लगातार खराब होती हवा के बीच जरूरी है कि लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें। साथ ही, बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का ताजा AQI जरूर जांचें। प्रदूषण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।

TAGS: DelhiAirPollution DelhiAQI AirPollution NoidaAQI HealthTips
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 14 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account