Thu, Nov 26, 2026 | 2:15 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › भारत › Constitution Day 2026: भारती�...
भारत

Constitution Day 2026: भारतीय संविधान के 12 रोचक तथ्य

S
भारतीय संविधान से जुड़ीं 12 रोचक और अनसुनी बातें • Source: NavBharatLive
Source : NDTV

मुख्य बिंदु

  • Constitution Day 2026: भारतीय संविधान के 12 रोचक तथ्य पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Constitution Day 2026: भारतीय संविधान के 12 रोचक तथ्य, जो शायद आप नहीं जानते

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (Samvidhan Divas) मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को यह पूरे देश में लागू हुआ। इसी दिन को भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारतीय संविधान दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दस्तावेजों में से एक है। यह न केवल देश की शासन व्यवस्था का आधार है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है। इसके निर्माण से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं भारतीय संविधान से जुड़े 12 रोचक तथ्य।

1. भारतीय नागरिक हैं संविधान के असली संरक्षक

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी फैक्टशीट के अनुसार, भारत के नागरिक ही संविधान के अंतिम संरक्षक हैं। संविधान की प्रस्तावना में लिखे शब्द 'हम भारत के लोग' भी इसी बात को दर्शाते हैं कि देश की संप्रभुता जनता में निहित है।

2. 53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखी थीं बहसें

भारतीय संविधान को तैयार करने की प्रक्रिया लगभग तीन साल तक चली थी। इस दौरान 53,000 से अधिक नागरिकों ने संविधान सभा की दर्शक दीर्घा में पहुंचकर संविधान निर्माण से जुड़ी बहसों को देखा था।

3. शुरुआत में संविधान में थे 395 अनुच्छेद

जब भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं। उस समय यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान था।

4. टाइप नहीं, हाथ से लिखा गया था संविधान

भारतीय संविधान की सबसे खास बात यह है कि इसकी मूल प्रति को न तो टाइप किया गया था और न ही प्रिंट कराया गया था। इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में हाथ से लिखा गया था। इसमें लगभग 90,000 शब्द शामिल थे।

5. शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाई थी मूल प्रति

संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति को खूबसूरत चित्रों से सजाने का काम शांतिनिकेतन के कलाकारों ने किया था। इस पूरी कलात्मक प्रक्रिया का मार्गदर्शन आचार्य नंदलाल बोस ने किया था। वहीं, इसकी सुंदर लिखावट यानी कैलिग्राफी का काम प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने किया था।

6. खास वातावरण में सुरक्षित हैं मूल प्रतियां

भारतीय संविधान की मूल हस्तलिखित प्रतियां संसद पुस्तकालय में विशेष रूप से तैयार किए गए हीलियम गैस से भरे केस में सुरक्षित रखी गई हैं। इनका उद्देश्य ऐतिहासिक दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है।

7. संविधान के हर भाग में हैं ऐतिहासिक चित्र

भारतीय संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि कला का भी बेहतरीन उदाहरण है। इसके प्रत्येक भाग की शुरुआत एक ऐसे चित्र से होती है, जो भारत के इतिहास के किसी खास दौर या महत्वपूर्ण घटना को दर्शाता है।

8. संविधान में बने हैं इतिहास से जुड़े 22 चित्र

संविधान में कुल 22 ऐतिहासिक चित्र शामिल हैं। इनमें सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, मौर्य और गुप्त साम्राज्य, मुगल काल और स्वतंत्रता आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दौरों को दर्शाया गया है।

9. 284 सदस्यों ने किए थे संविधान पर हस्ताक्षर

24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के कुल 284 सदस्यों ने संविधान की मूल प्रति पर हस्ताक्षर किए थे। यह हस्ताक्षर नई दिल्ली स्थित संविधान सभा के हॉल में किए गए थे।

10. 24 जनवरी 1950 को हुई थी आखिरी बैठक

संविधान सभा की आखिरी बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी। इसी बैठक के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का पहला राष्ट्रपति घोषित किया गया था।

11. संविधान सभा में शामिल थीं 15 महिलाएं

भारतीय संविधान के निर्माण में 15 महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इनमें सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, हंसा जीवराज मेहता, सुचेता कृपलानी और दुर्गाबाई देशमुख जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। इन महिलाओं ने उस दौर में समान अधिकारों और महिलाओं की स्वतंत्रता की आवाज उठाई थी।

12. आजादी से पहले अपनाया गया था तिरंगा

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने अपनाया था। यह 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी से कुछ सप्ताह पहले की बात है।

क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को याद करना और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। साल 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। यह साल डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती का वर्ष भी था।भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की नींव है। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को स्थापित करता है। संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भी है।

TAGS: ConstitutionDay SamvidhanDivas IndianConstitution ConstitutionDay IndianConstitution
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 26 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account