मुख्य बिंदु
- Awarapan 2 vs Batwara 1947: इमरान ने मारी बाजी पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
- सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
- ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
- नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।
एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ आगे, सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर
Awarapan 2 vs Batwara 1947: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में फिलहाल इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकलती नजर आ रही है।
एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ आगे
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज से पहले ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग में 171 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है।फिल्म की अब तक 1,00,893 से ज्यादा टिकटों की बिक्री होने की जानकारी सामने आई है। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ‘बटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग से करीब 2.5 करोड़ रुपये की कमाई होने की बात कही जा रही है।
दिल्ली-NCR समेत इन शहरों में मजबूत बुकिंग
‘आवारापन 2’ को दिल्ली-NCR, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अकेले दिल्ली-NCR से फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा पहुंचने की जानकारी है।इन आंकड़ों से साफ है कि इमरान हाशमी की फिल्म को रिलीज से पहले दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, असली तस्वीर रिलीज के बाद स्पॉट बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ होगी।
19 साल बाद लौट रहा ‘आवारापन’ का जादू
‘आवारापन 2’ के पक्ष में सबसे बड़ा फैक्टर इसका नॉस्टैल्जिया है। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ फिल्म के संगीत और इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को दर्शकों का खूब प्यार मिला।अब करीब 19 साल बाद इमरान हाशमी उसी फ्रेंचाइजी के साथ लौट रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है, जिससे इसे व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का फायदा मिल सकता है।
‘बटवारा 1947’ में सनी देओल का बड़ा नाम
दूसरी तरफ ‘बटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में इसका दर्शक वर्ग ‘आवारापन 2’ की तुलना में कुछ सीमित हो सकता है। हालांकि, सनी देओल की लोकप्रियता फिल्म के लिए बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।
बजट में बड़ा अंतर
दोनों फिल्मों के बजट में भी काफी अंतर बताया जा रहा है। नितिन कक्कर के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में तैयार होने की चर्चा है। वहीं, राजकुमार संतोषी की ‘बटवारा 1947’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।कम बजट होने के कारण ‘आवारापन 2’ के लिए लागत वसूल करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। वहीं, ‘बटवारा 1947’ को अपनी बड़ी लागत निकालने के लिए मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन करना होगा।
स्पॉट बुकिंग बदल सकती है पूरा खेल
एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ भले ही आगे चल रही हो, लेकिन ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक मुकाबला अभी खत्म नहीं हुआ है। सनी देओल की बड़ी फैन फॉलोइंग ‘बटवारा 1947’ को स्पॉट बुकिंग में फायदा पहुंचा सकती है।‘गदर 2’ की तरह अगर फिल्म को दर्शकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिलती है और माउथ पब्लिसिटी अच्छी रहती है, तो इसकी पहले दिन की कमाई के आंकड़े एडवांस बुकिंग से काफी अलग हो सकते हैं।इस तरह स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो रही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। फिलहाल एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बना ली है, लेकिन अंतिम बाजी स्पॉट बुकिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया तय करेगी।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें