Fri, Nov 27, 2026 | 2:20 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › विदेश › US Stocks: 2026 में Micron बन�...
विदेश

US Stocks: 2026 में Micron बना भारतीयों का पसंदीदा शेयर

S
US Stocks: 2026 में Micron बना भारतीयों का पसंदीदा शेयर • Source: Tmins
Source : NDTV

मुख्य बिंदु

  • US Stocks: 2026 में Micron बना भारतीयों का पसंदीदा शेयर पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

US Stocks:Nvidia और Apple को पीछे छोड़ Micron बना निवेशकों की पहली पसंद

US Stocks: साल 2026 में दुनियाभर के शेयर बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा देखने को मिला। AI टेक्नोलॉजी में तेजी के कारण Nvidia, Microsoft और Meta जैसी कंपनियां लगातार निवेशकों के बीच चर्चा में रहीं। लेकिन जब अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करने वाले भारतीयों की पसंद की बात आई, तो इस बार बाजी एक अलग कंपनी ने मार ली। Micron Technology ने Nvidia को पीछे छोड़ते हुए भारतीय निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा ट्रेड किया जाने वाला अमेरिकी शेयर बनने का स्थान हासिल किया।निवेश प्लेटफॉर्म Vested के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में उसके भारतीय यूजर्स ने सबसे ज्यादा Micron Technology के शेयर खरीदे और बेचे। इस सूची में Nvidia दूसरे स्थान पर रहा, जबकि SanDisk, Meta Platforms और Microsoft ने टॉप-5 में जगह बनाई।यह आंकड़ा दिखाता है कि भारतीय निवेशक अब केवल बड़ी टेक कंपनियों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि AI इंडस्ट्री को तकनीकी सहायता देने वाली दूसरी कंपनियों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Micron Technology क्यों बनी भारतीयों की पहली पसंद?

Micron Technology की लोकप्रियता के पीछे AI इंडस्ट्री में मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग एक प्रमुख वजह है। आज के AI टूल्स और सिस्टम को बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर करने, प्रोसेस करने और तेजी से ट्रांसफर करने की जरूरत होती है। ऐसे में मेमोरी चिप्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।जहां Nvidia अपने AI प्रोसेसर और चिप्स के कारण सुर्खियों में रहता है, वहीं Micron Technology AI सिस्टम के लिए जरूरी मेमोरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है।कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सर्वर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम में होता है। AI मॉडल को ट्रेन करने और बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेस करने के लिए ऐसी तकनीक की जरूरत पड़ती है।यही वजह है कि भारतीय निवेशकों ने Micron में दिलचस्पी दिखाई। वहीं, टॉप-5 में SanDisk का शामिल होना बताता है कि निवेशक डेटा स्टोरेज और सेमीकंडक्टर कारोबार की दूसरी कंपनियों पर भी ध्यान दे रहे हैं।

भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में AI Stocks का दबदबा

Vested के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में उसके यूजर्स की कुल निवेश संपत्ति में AI से जुड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी रही।प्लेटफॉर्म के आधे से ज्यादा निवेशकों के पास कम से कम एक AI कंपनी का शेयर मौजूद है। वहीं, करीब एक-तिहाई नए निवेशकों ने 2026 में अपने पहले ग्लोबल निवेश के लिए AI स्टॉक को चुना।AI शेयरों में ट्रेडिंग की वैल्यू में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच AI स्टॉक्स की ट्रेडिंग वैल्यू 2025 के पूरे साल के मुकाबले 87 फीसदी बढ़ गई।ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय निवेशकों के बीच AI सेक्टर को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

बाजार में गिरावट के बावजूद निवेशकों ने की खरीदारी

2026 में अमेरिकी शेयर बाजार में कई बार टेक्नोलॉजी और AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। Micron, AMD, Nvidia और Tesla जैसी कंपनियों के शेयर भी बाजार के दबाव से प्रभावित हुए।हालांकि, Vested के मुताबिक, बाजार में गिरावट के बावजूद उसके प्लेटफॉर्म पर भारतीय निवेशक नेट बायर्स बने रहे। इसका मतलब है कि बिकवाली के दौरान भी खरीदारी करने वाले निवेशकों की संख्या और निवेश का रुझान मजबूत रहा।कंपनी के अनुसार, कई निवेशकों ने इस गिरावट को अमेरिकी शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा।

ETFs में भी बढ़ी भारतीय निवेशकों की दिलचस्पी

भारतीय निवेशक सिर्फ अलग-अलग अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में पैसा नहीं लगा रहे हैं। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF भी उनकी पसंद बनते जा रहे हैं।

Vested के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेड किए जाने वाले ETFs में शामिल हैं:

  • iShares 0-3 Month Treasury Bond ETF (SGOV)

  • Vanguard S&P 500 ETF (VOO)

  • Invesco QQQ Trust (QQQ)

  • SPDR Gold Shares (GLD)

  • Invesco Nasdaq 100 ETF (QQQM)

आंकड़ों के अनुसार, हर चार नए निवेशकों में से एक ने ETF के जरिए ग्लोबल निवेश की शुरुआत की। वहीं, कई ऐसे निवेशक भी रहे जिन्होंने शुरुआत में व्यक्तिगत कंपनियों के शेयर खरीदे और बाद में अपने पोर्टफोलियो में ETF को शामिल किया।

विदेशों में निवेश करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी

Vested के अनुसार, 2026 में उसके प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन करने वाले निवेशकों की संख्या पिछले साल की तुलना में 51 फीसदी बढ़ी।कंपनी ने बताया कि इस दौरान निवेशकों को 353 मिलियन डॉलर से अधिक का वास्तविक और अवास्तविक लाभ हुआ। इसके अलावा निवेशकों को 18 मिलियन डॉलर से ज्यादा का डिविडेंड भी मिला।कुल मिलाकर, Micron Technology का भारतीय निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा ट्रेड किया जाने वाला अमेरिकी शेयर बनना निवेश की बदलती पसंद को दर्शाता है। अब भारतीय निवेशक केवल Nvidia और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर और डेटा स्टोरेज से जुड़े कारोबार में भी अवसर तलाश रहे हैं।

नोट: यहां दिए गए आंकड़े Vested प्लेटफॉर्म के यूजर्स पर आधारित हैं। ये भारत के सभी निवेशकों की पसंद या निवेश गतिविधियों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है, निवेश की सलाह नहीं। अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

TAGS: USStocks MicronTechnology Nvidia AIStocks StockMarket
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 27 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account