मुख्य बिंदु
- Bigg Boss 20: Qazi Touqueer की टीम ने आलोचकों को दिया जवाब पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
- सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
- ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
- नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।
Bigg Boss 20: काजी तौकीर की टीम ने आलोचकों को दिया जवाब, बोली- 'काजी तुम्हारा दोहरापन उजागर करेंगे'
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का सफर लगातार चर्चा में बना हुआ है। उनके मनोरंजन करने के अंदाज, बयानों और घर के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस पूरे विवाद के बीच काजी तौकीर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक तीखा बयान जारी किया है। टीम ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो काजी के हर कदम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दूसरे प्रतियोगियों के वैसी ही हरकतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
काजी तौकीर की टीम ने क्या कहा?
काजी तौकीर की टीम ने अपने बयान में चुनिंदा आलोचना और दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। टीम का कहना है कि काजी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग अंदाज और किरदार अपनाते हैं। यहां तक कि अपने मनोरंजक एक्ट के लिए वह महिलाओं के पारंपरिक कपड़े यानी लहंगा पहनने से भी पीछे नहीं हटते।टीम ने सवाल किया कि काजी के इस अंदाज को मनोरंजन के तौर पर देखने के बजाय आलोचना का विषय क्यों बनाया जा रहा है।सलमान खान की उस सलाह का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने घर के सदस्यों को स्क्रिप्ट, एक्ट और प्ले तैयार करने की बात कही थी, टीम ने लिखा,अगर काजी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लहंगा पहन सकते हैं, तो आप भी सोफे से उठकर कुछ करके दिखाइए! जैसा कि सलमान सर ने कहा था, स्क्रिप्ट, एक्ट और प्ले तैयार कीजिए, लेकिन आप लोग तो सिर्फ काजी से जलते नजर आते हैं।”
काजी के बयानों पर दोहरे रवैये का लगाया आरोप
टीम ने अपने बयान में यह भी सवाल उठाया कि काजी की हर बात का अलग-अलग मतलब क्यों निकाला जाता है, जबकि बिग बॉस के घर में दूसरे सदस्यों के बीच होने वाली बातचीत पर उतनी गंभीरता से सवाल नहीं उठाए जाते।टीम ने आगे लिखा,“काजी की हर बात में दोहरे मतलब निकालना, जबकि आप अपने ग्रुप में सबसे घटिया और अश्लील बातचीत और अपमानजनक टिप्पणियों का मजा लेते हैं? यह तो पाखंड की हद है।”इस बयान के जरिए टीम ने उन लोगों को जवाब देने की कोशिश की है, जो लगातार काजी के व्यवहार और उनके बयानों को लेकर आलोचना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नकारात्मकता को लेकर भी कही बात
काजी तौकीर की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य हमेशा सोशल मीडिया पर सकारात्मक माहौल बनाए रखना रहा है। हालांकि, टीम का मानना है कि सकारात्मकता बनाए रखने का मतलब यह नहीं है कि लगातार होने वाली नकारात्मक टिप्पणियों और आरोपों पर कोई जवाब ही न दिया जाए।टीम के इस बयान के बाद बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज होने की संभावना है। फिलहाल, काजी तौकीर का गेम, उनका मनोरंजन करने का अंदाज और दूसरे प्रतियोगियों के साथ उनका व्यवहार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
टिप्पणी लिखें
बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।
टिप्पणी करने के लिए साइन इन करेंखाता नहीं है? साइन अप करें