Mon, Nov 23, 2026 | 6:50 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › भारत › West Bengal Name Change: अब 'पश�...
भारत

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम

S
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी • Source: Tmins
Source : Indiatv

मुख्य बिंदु

  • West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

West Bengal Name Change: अब 'पश्चिम बंग' होगा नया नाम, कैबिनेट से मिली मंजूरी

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' (Paschim Banga) करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि अब अंग्रेजी में भी राज्य का नाम West Bengal की जगह Paschim Banga रखने का प्रस्ताव है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा।सोमवार को कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का नाम बदलने से संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है। हालांकि, नाम बदलने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इसके लिए विधानसभा और केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।

9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम अंग्रेजी में भी 'Paschim Banga' किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी 9 दिसंबर को विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।मुख्यमंत्री के मुताबिक, विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद संसद और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नाम बदलने पर अंतिम फैसला होगा।पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी सत्र में राज्य के नाम परिवर्तन से जुड़ा प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।


1947 के इतिहास से जुड़ा है नाम बदलने का फैसला

मुख्यमंत्री ने राज्य का नाम बदलने के फैसले को 1947 में देश के विभाजन और पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जोड़ा है। उनका कहना है कि राज्य की ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखते हुए 'पश्चिम बंग' नाम अपनाने का प्रस्ताव रखा गया है।दरअसल, 20 जून 1947 को बंगाल के विभाजन का फैसला हुआ था। इसके बाद बंगाल का पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा, जबकि पूर्वी हिस्सा बाद में पूर्वी पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश बना।सरकार का प्रस्ताव है कि राज्य की पहचान सभी भाषाओं में एक समान हो और अंग्रेजी में भी इसका नाम 'Paschim Banga' लिखा जाए।

पहले भी कई बार उठ चुकी है नाम बदलने की मांग

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले भी राज्य में अलग-अलग सरकारों ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किए थे।साल 1999 में वाम मोर्चा सरकार के दौरान राज्य का नाम बदलने की पहल हुई थी। इसके बाद 2011 में ममता बनर्जी की सरकार ने भी पश्चिम बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' या 'पश्चिम बंगो' रखने का प्रस्ताव दिया था।साल 2016 में तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम रखने का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत बंगाली में 'बांग्ला', अंग्रेजी में 'बेंगॉल' और हिंदी में 'बंगाल' नाम सुझाए गए थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नाम रखने पर आपत्ति जताई।इसके बाद जुलाई 2018 में राज्य विधानसभा ने तीनों भाषाओं में एक ही नाम 'बांग्ला' रखने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन इस प्रस्ताव को भी केंद्र से अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी।अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने एक बार फिर 'पश्चिम बंग' नाम को आगे बढ़ाया है।

संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत बदलेगा राज्य का नाम

भारत में किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके लिए संसद को कानून बनाना होता है।सबसे पहले संबंधित प्रस्ताव और विधेयक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रपति के माध्यम से राज्य विधानसभा के विचार के लिए भेजा जाता है। विधानसभा को अपनी राय देनी होती है। इसके बाद संसद में विधेयक पेश किया जाता है।संसद से विधेयक पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ही राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदला जा सकता है। इसलिए फिलहाल पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हुआ है, लेकिन अंतिम फैसला अभी बाकी है।

कैबिनेट बैठक में भर्ती और अन्य फैसलों को भी मंजूरी

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नाम बदलने के प्रस्ताव के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।सरकार ने विभिन्न विभागों में 10,146 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले बेरोजगार उम्मीदवारों की परीक्षा फीस राज्य सरकार की ओर से वहन करने का फैसला किया गया है।वहीं, 'गोकुल मिशन सपोर्ट' पहल के तहत गौशालाओं को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आठ विधेयक पेश करने की तैयारी है।अब सभी की नजर 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होने वाले नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर है। यदि यह प्रस्ताव आगे की संवैधानिक प्रक्रिया में सफल रहता है, तो पश्चिम बंगाल की अंग्रेजी में पहचान भी West Bengal से बदलकर Paschim Banga हो सकती है।

TAGS: WestBengal PaschimBanga SuvenduAdhikari WestBengalNews NameChange
S

Suhani

सुहानी TMINS में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं। उनकी विशेषज्ञता Technology और Trending Topics से जुड़े समाचार, फीचर लेख और विश्लेषण तैयार करने में है। वह नवीनतम टेक्नोलॉजी अपडेट्स, डिजिटल ट्रेंड्स और वायरल विषयों पर लगातार नज़र रखती हैं तथा शोध आधारित, तथ्यात्मक और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक समय पर विश्वसनीय, उपयोगी और सटीक जानकारी पहुँचाना है।

प्रकाशित तिथि: 23 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account