Thu, Nov 12, 2026 | 7:50 PM IST
होम राजनीति
मेनू
बिज़नेस प्रोफ़ाइल
होम › मनोरंजन › Mother Dairy Milk Price Hike: मदर ...
मनोरंजन

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी दूध ₹4 तक महंगा

K
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की। • Source: Indian Express
Source : bhaskar

मुख्य बिंदु

  • Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी दूध ₹4 तक महंगा पर विस्तृत जानकारी और ताज़ा अपडेट।
  • सरकारी अधिकारियों और ज़मीनी संवाददाताओं के मुख्य बयान।
  • ऐतिहासिक संदर्भ और बाज़ार/सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण।
  • नीचे पूरा विस्तृत विवरण पढ़ें।

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी का दूध ₹4 प्रति लीटर तक महंगा, फुल क्रीम ₹76 और टोंड ₹62 का; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने और किसानों से ज्यादा कीमत पर दूध खरीदने को इस फैसले की मुख्य वजह बताया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली-NCR में दूध खरीदने वाले लाखों परिवारों पर पड़ेगा।

Mother Dairy Milk Price Hike: दिल्ली-NCR में बढ़े दूध के दाम

मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में अपने लगभग सभी प्रमुख दूध वैरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। इनमें फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय का दूध शामिल हैं। कंपनी ने अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।बताया जा रहा है कि फुल क्रीम दूध की कीमत बढ़कर ₹76 प्रति लीटर और टोंड दूध की कीमत ₹62 प्रति लीटर हो गई है। दूध की नई कीमतें 12 नवंबर से लागू होंगी। ऐसे में रोजाना दूध खरीदने वाले ग्राहकों को अब हर महीने पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

6 महीने में दूसरी बार बढ़ाई कीमतें

मदर डेयरी ने करीब छह महीने के अंदर दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने इससे पहले 14 मई 2026 को कीमतों में बदलाव किया था। वहीं, अप्रैल 2025 में भी दूध के रेट में संशोधन किया गया था।लगातार बढ़ती लागत के कारण कंपनी ने एक बार फिर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जिनके घरों में रोजाना दूध की खपत ज्यादा होती है।

किसानों से महंगा दूध खरीदना बनी वजह

कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, किसानों से कच्चा दूध खरीदने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और अन्य परिचालन खर्च भी बढ़े हैं।मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी के लिए किसानों को उचित भुगतान करना प्राथमिकता है। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालते हुए खुदरा कीमतें बढ़ाई गई हैं।

रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है कंपनी

मदर डेयरी की शुरुआत साल 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सब्सिडियरी कंपनी है। दिल्ली-NCR में कंपनी अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, पूरे देश में इसकी दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।

फुल क्रीम और टोंड दूध में क्या है अंतर?

मदर डेयरी अलग-अलग फैट मात्रा वाले दूध बेचती है।

  • फुल क्रीम मिल्क: इसमें कम से कम 6 प्रतिशत फैट होता है। यह ज्यादा गाढ़ा होता है।

  • टोंड मिल्क: इसमें लगभग 3 प्रतिशत फैट होता है।

  • डबल टोंड मिल्क: इसमें करीब 1.5 प्रतिशत फैट होता है।

  • बल्क टोंड मिल्क: यह वेंडिंग बूथ पर सीधे उपलब्ध कराया जाता है।

दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों को रोजमर्रा के खर्च में बदलाव करना पड़ सकता है।

K

Kumkum

टीमाइन्स न्यूज़ डेस्क आपके लिए भारत और दुनिया भर से 24/7 सटीक, निष्पक्ष और ब्रेकिंग न्यूज़ लाता है।

प्रकाशित तिथि: 11 Nov 2026
लेखक के बारे में और जानें

टिप्पणी लिखें

बातचीत में शामिल होने के लिए कृपया साइन इन करें।

टिप्पणी करने के लिए साइन इन करें

खाता नहीं है? साइन अप करें

Sign In with Email
पासवर्ड भूल गए?

By signing in, you agree to our Terms of Service and Privacy Policy.

Don't have an account? Create Account